अरंडी का तेल (Castor Oil) क्या है? जानें हेयर ग्रोथ में इसके फायदे

News Mug
4 min readJan 16, 2021

पुरुषों के घने और काले बाल ही उनकी स्मार्टनेस की पहचान होती है। हर कोई अपने बालों को सेहतमंद रखना पसंद करते है। बालों की देखभाल करना बहुत आसान है। उसके लिए जरुरी है, सही हेयर केयर प्रोडक्ट्स और हेयर केयर रूटीन को दिनचर्या में शामिल करने की। यकिन मानिए, हेयर केयर रॉकेट साइंस नहीं है लेकिन साइंस जरूर है। यदि आपने इस साइंस को अच्छे से समझ लिया तो बालों को हेल्दी बनाने से दुनिया की कोई ताकत आपकों नहीं रोक सकती। Also Read : बासी रोटी खाने के चमत्कारी फायदे

यदि आप हेयर केयर के विज्ञान के बारे में अधिक नहीं जानते हैं तो भी कोई बात नहीं। हम अक्सर बड़े बुजुर्गों से बालों और स्कीन की देखभाल के लिए देशी तेल और नीम हकीम के उपायों के बारे में सुनते है, लेकिन हम उसपर अमल करने से हिचकते है। बुजुर्गों से उनके प्रयोग के बारे में बात कीजिए, यकीन जानिए आपको काफी मदद मिल जाएगी।

अब अरंडी के तेल की बात करें तो, भरोसा करो, इस तेल का प्रयोग भारत में कोई 2000 से ज्यादा सालों से हो रहा है। अरंडी के तेल का उपयोग न सिर्फ आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण में बल्कि मशाल और चिराग जलाने में भी किया जाता था। भारत के कई पुराने पुरातात्विक अवशेषों में आज भी अरंडी के तेल से जलने वाले दीये के प्रमाण मिले हैं।

आयुर्वेद में अरंडी को त्वचा, हेयर और शरीर के भीतर पाई जाने वाली हड्डियों की सुरक्षा में काम आने वाले तेल के रुप में देखा जाता है। लिहाजा, सालों से हमारी जिंदगी में अरंडी किसी न किसी रूप में शामिल रही है।

हेयर ग्रोथ बढ़ाने और हेयर लॉस की समस्या को दूर करने में अरंडी का तेल बेहद कारगर है। ये बेहतरीन कैरियर ऑयल भी है जिसका प्रयोग एसेंशियल ऑयल को आसुत या डाइल्यूट करने में भी किया जा रहा है। Also Read : चुकंदर के आयुर्वेदिक गुण, खाने के फायदे

हम लेख में आपको बताएंगे कि अरंडी का तेल क्या है? इतना ही नहीं, हेयर ग्रोथ के लिए अरंडी के तेल के वैज्ञानिक फायदे के बारे में जानकारी देंगे।

क्या है अरंडी का तेल / कैस्टर ऑयल? (What Is Castor Oil?)

अरंडी का तेल एक मल्टीपर्पज वेजिटेबल तेल है। इसका उपयोग भारत में पुरातन काल से हो रहा है। तेल अरंडी के पेड़ के बीजों से निकाला जाता है। अरंडी के पेड़ को रिसिनस कॉम्युनिस (Ricinus Communis) कहा जाता है। जिसे कैस्टर बीन्स के नाम से जाना जाता है। इन बीजों में एक हानिकारक या टॉक्सिक एंजाइम पाया जाता है। इस एंजाइम को रिसिन (Ricin) कहा जाता है।

लेकिन, अरंडी के बीजों से ​तेल निकालने के लिए जब उसकी पिराई की जाती है तो, इसके हानिकारक एंजाइम नष्ट हो जाते हैं। इसलिए, पूरी जानकारी होने के बाद ही अरंडी के तेल का उपयोग करें।

अरंडी के तेल के उपयोग (Uses Of Castor Oil)

  • अरंडी के तेल का औषधीय उपयोग हैं। यह आमतौर पर दवाओं और स्किन केयर प्रोडक्ट्स के तौर पर ही प्रयोग किया जाता है। अरंडी के तेल को कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में इंडस्ट्रियल ल्यूब्रिकेंट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • कई शोध में उल्लेख मिलता है कि, प्राचीन मिस्र में, अरंडी के तेल को लैंप में ईंधन के रूप में जलाया जाता था, आंखों की जलन जैसी बीमारियों के इलाज के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता था इतना ही नहीं गर्भवती महिलाओं के लेबर पेन को कम करने के लिए भी यूज होता था। Also Read : नाभि पर हल्दी लगाने के फायदे और स्वास्थ्य लाभ।
  • रिसर्च में ये पता चला है कि, अरंडी का तेल बालों की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है। ये बालों के रेशे को मॉइस्चराइज भी कर सकता है। ये रूसी को रोक सकता है और स्कैल्प में होने वाले अन्य इंफेक्शन का इलाज कर सकता है।

कैस्टर ऑयल कैसे काम करता है? (How Does Castor Oil Work?)

अरंडी का तेल पीले रंग का, चिपचिपा और नॉन-वोलाटाइल तेल है। अरंडी का तेल बालों की ग्रोथ और स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। यह तेल बालों के रेशे को कवर कर लेता है, इससे बालों की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद करता है। Also Read : नाभि में हल्दी का तिलक लगाने से क्या लाभ होता है?

हेयर ग्रोथ के लिए क्यों चुनें अरंडी का तेल? (Why Choose Castor Oil For Hair Growth?)

  • हेयर ग्रोथ को स्टिम्युलेट करता है (Stimulates Hair Growth)
  • स्कैल्प में खुजली को कम करता है (Reduce Scalp Inflammation)
  • हेयर लॉस से राहत देता है (May Help Treat Hair Loss)
  • हेयर ग्रोथ को नियमित करता है (Regulates The Hair Growth)
  • 5. बालों को घना बनाता है (Improves The Appearance Of Hair)

Originally published at https://newsmug.in on January 16, 2021.

Sign up to discover human stories that deepen your understanding of the world.

Free

Distraction-free reading. No ads.

Organize your knowledge with lists and highlights.

Tell your story. Find your audience.

Membership

Read member-only stories

Support writers you read most

Earn money for your writing

Listen to audio narrations

Read offline with the Medium app

No responses yet

Write a response