चुकंदर के जूस से शरीर को मिलते हैं ये लाभ, जानें इसके नुकसान भी

News Mug
3 min readFeb 4, 2021

जमीन के अंदर उगने वाले चुकंदर को सुपरफूड की कैटेगरी में रखा जाता है। चुकंदर का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। कुछ लोग इसका सेवन त्वचा में निखार लाने के लिए करते हैं, तो कुछ अपनी सहनशक्ति को बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि चुकंदर का जूस सेहत को क्या लाभ पहुंचा जा सकता है। साथ ही इसके नुकसान भी जानेंगे। चलिए पढ़ते है पूरा लेख…..

चुकंदर के जूस के फायदे (Benefits of Beetroot)

चुकंदर में विटामिन ए, कैल्शियम, विटामिन सी और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसका सेवन करने से त्वचा और बाल स्वस्थ बनते हैं बल्कि यह शरीर को भी तंदुरुस्त बनाए रखता है। आइए जानते हैं इसके फायदे-

चुकंदर के रस से रूकती है उम्र

चुकंदर में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैंं जो anti-aging समस्या को दूर रखते हैं। चुकंदर के रस का नियमित रुप से सेवन करने यह झुर्रियां को कम करते हैं। इसके सेवन से बढ़ती उम्र पर रोक लगती है और इंसान जवां दिखता है।

चुकंदर के रस से झड़ते बाल रुक जाते हैं

चुकंदर में पोटेशियम विटामिन भरपूर मात्रा में होता है। यदि आप चुकंदर के रस का प्रयोग करते हैं तो यह न केवल बालों को झड़ने से रोकता है बल्कि उनका विकास भी करता है।

इसे भी पढ़ें- चुकंदर के आयुर्वेदिक गुण, खाने के फायदे (chukandar khane ke fayde)

चुकंदर का रस सूजन को दूर करता है

शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र संक्रमण से लड़ने के लिए चुकंदर एक बेहद ही उपयोगी फल है। शरीर में लालीमा, सूजन और दर्द शामिल होने पर चुकंदर का सेवन करने से इस प्रकार की समस्या दूर होती है। चुकंदर के रस से ऊतकों के आसपास जमा सूजन को दूर किया जाता है। यह गठिया रोग को रोकने में भी काफी मददगार है।

कैंसर के इलाज में चुकंदर का रस है फायदेमंद

चुकंदर के जूस में कैंसररोधी गुण होते हैं, जो कैंसर से संबंधित कोशिकाएं ऑक्सीजन के लेवल पर खराब प्रक्रिया देती है। आप नियमित रुप से चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं तो कैंसर जैसे रोग होने के चांस काफी हद तक कम हो जाते हैं।

स्टैमिना को बढ़ाने में चुकंदर का जूस है फायदेमंद

चुकंदर का सेवन करने से एथलेटिक प्रदर्शन करने वाले लोगों की ससल्स मजबूत होती है। इससे मसल्स को ऑक्सीजन मिलती है। नियमित रुप से इसका सेवन करने से शरीर को स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिलती है।

इसे पढ़ें — चुकंदर के पत्तों का साग । chukandar ke patto ka saag

डिमेंशिया की बीमारी को दूर रखें चुकंदर का रस

डिमेंशिया रोगियों के लिए चुकंदर का जुस एक रामबाण दवा है। जिन लोगों को याद्दाश की कमी या अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो चुकंदर का रस पी सकते हैं। इससे रक्त प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है और अपनी स्थिति को खत्म किया जा सकता है।

मधुमेह की बीमारी को दूर रखें चुकंदर का रस

चुकंदर में अल्फालाइपोइक एसिड होता है जो एंटीऑक्सीडेंट तत्व है। यह शरीर में ग्लूकोज के सामान्य करने के साथ इंसुलिन को भी बढ़ाता है। मधुमेह बीमारी के शिकार हैं तनाव में रहते हैं। वह इसका सेवन कर सकते हैं।

उच्च रक्तचाप के लिए चुकंदर का जूस

हाई बीपी से परेशान लोग चुकंदर का रस इस्तेमाल करें, फायदा मिलेगा। क्योंकि इसके रस में नाइट्रेट्स पाया जाता है जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है।

एनीमिया के उपचार के लिए चुकंदर का जूस

चुकंदर का रस शरीर में कम हीमोग्लोबिन की कमी होने से रोकता है। इसमें सल्फर, विटामिन बी 1, बी 2, बी 6 आई पाए जाते हैं। ऐसे में ये रस एनीमिया को दूर रखने में बेहद मददगार है।

चुकंदर के जूस के नुकसान

जैसे कि हम सभी जानते है कि किसी भी चीज का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से सेहत को फायदे की वजह नुकसान पहुंचता है।

1- अगर चुकंदर का सेवन निश्चित मात्रा से ज्यादा किया जाए तो इससे शरीर में कैल्शियम का स्तर कम हो जाता है और किडनी जैसे रोगों को जन्म देता है।

2- चुकंदर के रस के कारण शरीर में बीटुरिया नामक बीमारी हो सकती है। जो कि मूत्र से संबंधित होती है। इस बीमारी में मूत्र गुलाबी हो जाता है।

Google News पर हमें फॉलों करें.

Originally published at https://newsmug.in on February 4, 2021.

Sign up to discover human stories that deepen your understanding of the world.

Free

Distraction-free reading. No ads.

Organize your knowledge with lists and highlights.

Tell your story. Find your audience.

Membership

Read member-only stories

Support writers you read most

Earn money for your writing

Listen to audio narrations

Read offline with the Medium app

No responses yet

Write a response

More from News Mug