पेनिस को मजबूत और स्वस्थ ( Healthy And Strong Penis) बनाने के लिए पुरुष नीम हकीम और ना जाने कितने घरेलु तेल का उपयोग करते हैं। लेकिन इससे हासिल कुछ नहीं होता और बदले में पेनिस को परेशानी हो जाती है। इसलिए पेनिस को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए सही जानकारी का होना बेहद ही आवश्यक है।
लिंग को हेल्दी रखने के लिए रोबोटिक साइंस की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको बस रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद ही जरूरी होगा। इन उपायों की हेल्प से पुरुष अपने लिंग का बेहतर ख्याल रख सकते हैं।
पेनिस को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए हमारी बात जाने माने सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. अजय निहलानी (Dr. Ajay Nihalani) से हुई। डॉ. निहलानी ने अपने तर्जुबे के आधार पर पेनिस को हेल्दी रखने के बारे में हमें बताया।
पेनिस को हेल्दी रखना क्यों जरूरी?
डॉ. अजय निहलानी बताते हैं कि, पेनिस को मजबूत करने का सीधा मतलब एक स्वस्थ और मजेदार सेक्स जीवन से है, जो कि आज के समय में हर पुरुष की चाहता है। लिंग को सेक्स करने के दौरान सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। इसके बिना सेक्स लाइफ की कल्पना करना पाना ही मुश्किल है। यदि आप बेहद ही मर्दाना ताकत चाहते हैं तो पेनिस को मजबूत और स्वस्थ रखना ही होगा।
1. मजबूत लिंग के लिए एक फॉर्मूला
डॉ. अजय मनोविज्ञान द्वारा किए गए रिसर्च के आधार पर बताते हैं- पुरुष का दिमाग मजबूत होगा तो लिंग भी स्ट्रॉन्ग होगा। उनका मानना है कि अच्छी सेक्स लाइफ के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ होना बेहद ही आवश्यक है। इसलिए पुरुष स्वयंं को तनाव मुक्त रखें। आप जितना तनाव से मुक्त होंगे उतनी ही अच्छी तरह सेक्स जीवन को जी सकेंगे।
2. हेल्दी लाइफस्टाइल जिएं
प्रदूषण भरे जीवन में हेल्दी लाइफस्टाइल जीना बेहद ही जरूरी है। पुरुषों को मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से खुद को स्वस्थ रखना होगा। इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल जीने की आदत डालना जरूरी है। दैनिक जीवन में होने वाली गलतियों को दूर करना होगा। हेल्दी लाइफस्टाइल में अच्छा खाने से लेकर सोना, नहाना, साफ-सफाई, रहन-सहन तमाम बातें आती हैं।
- वर्कआउट है जरूरी
- हर दिन हेल्दी फूड्स खाएं
- समय पर खाना, समय पर सोना
- शराब, सिगरेट से रहें दूर
3. लिंग की सफाई / फोरस्किन
आमतौर पर पुरुष अपने पूरे शरीर की साफ-सफाई अच्छी तरह करते हैं। लेकिन कई लोग अपने लिंग को साफ-सुथरा नहीं रखते खासकर सर्दियों के मौसम में, इसके कारण पेनिस में परेशानी उत्पन्न होती है। असर यह होता है कि, पुरुषों की सेक्स लाइफ कमजोर हो जाती है। कारण पेनिस की बदबू, इंफेक्शन परेशान करने लगता है।
कैसे करें पेनिस की सफाई?
पेनिस की सफाई के लिए सबसे पहले स्नान के समय बाकी अंगों की तरह अपने पेनिस को साफ करें। लिंग को धोते समय हल्के गर्म और साफ पानी का उपयोग करें। पेनिस की ऊपर वाली त्वचा को हटाकर उसे ठीक से साफ करें। धोते समय लिंग पर साबुन का इस्तेमाल न करें। साफ करने के लिए डेटॉल, सेवलॉन जैसे लिक्विड यूज किया जा सकता है।इससे पेनिस का संक्रमण, बदबू आदि दूर होती है।
जिन पुरुषों को फोरस्किन की परेशानी होती है। वे मजेदार सेक्स लाइफ का लुफ्त नहीं ले पाते हैं। संक्रमण, दर्द आदि से काफी दिक्कत होती है। इस कारण लड़कों को फोरस्किन का ख्याल रखना चाहिए। यदि लिंग को उभारने में दिक्कत हो रही है तो किसी जानकार व विश्वसनीय डॉक्टर से मिलकर उपचार कराए।
लिंग की गंदगी से होती है ये बीमारी
स्मेंग्मा एक प्राकृतिक लुब्रीकेंट है। यह पेनिस के अग्रभाग की त्वचा के नीचे होता है। यह लिंग में नमी बनाए रखता है, लेकिन समय पर साफ न करने के कारण इससे दुर्गंध आती है। इतना ही नहीं यह बैक्टीरिया के पनपाता है। इससे लिंग का मुंड (अग्रभाग) लाल हो सकता है और सूजन आ सकती है। इस प्रकार की लिंग की समस्या को बेलेनाइटिस कहते हैं।
4. लिंग पर करें मसाज
लिंग की सफाई के साथ पेनिस की मसाज करना भी बेहद जरूरी है। मसाज के लिए बाजार में कई प्रकार के भ्रामक विज्ञापन के साथ तेल और क्रीम बिकते हैं। इनके चक्कर में पड़कर पेनिस को मजबूत करने वाली महंगी क्रीम और तेल खरीद लाते हैं। जबकि इनसे फायदा नहीं मिल पाता है। डॉ. अजय कहते हैं- नीम-हकीम, वैद्य के चक्कर में न पड़ना ही बेहतर है। हजारों रुपए के महंगे तेल खरीदकर लिंग पर लगाने की बजाय अपने घर पर उपलब्ध सरसों या नारियल तेल का इस्तेमाल करें। ALSO READ : नाभि पर हल्दी लगाने का फायदा और स्वास्थ्य लाभ।
5. पेनिस के साथ न करें एक्सपेरिमेंट
पेनिस को मजबूत करने के लिए कई लोग दोस्त या किसी नीम-हकीम या इंटरनेट पर लिखे बेबुनियादी आर्टिकल्स के टिप्स की मदद से लिंग पर एक्सपेरिमेंट करने लगते हैं। पेनिस को खींचना-तानना, उन पर किसी चीज का लेप लगाना आदि। यदि लिंग को हेल्दी रखना है तो एक्सपेरिमेंट करने से बचें।
6. इन बीमारियों का करें इलाज
आम जनजीवन में कुछ बीमारियां पुरुषों की सेक्स लाइफ को खराब करती हैं। यदि डायबिटिज, ब्लड प्रेशर, अधिक कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो इनका प्रॉपर उपचार कराएं। कई लोग इन बीमारियों के कारण सेक्स लाइफ को ठीक से इंजॉय नहीं कर पाते।उलट लोग सेक्स पावर की दवाईयां व कई तरह की चीजों का प्रयोग करने लगते हैं। जबकि उनको सेक्स पावर की दवाईयों की जगह बीमारी के लिए दवाओं को खाना बेहद ही जरूरी है।
इसे भी पढ़े : तिल और शहद खाने का फायदा और स्वास्थ्य लाभ
7. आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग
कुछ आयुर्वेदिक चीजें चीजें सेक्स लाइफ को मजबूत बनाने का काम करती हैं। इससे लिंग भी मजबूत होता है। इसके लिए शिलाजीत और अश्वगंधा का प्रयोग करें। लेकिन इन चीजों का अधिक मात्रा में उपयोग करने से सेक्स लाइफ में परेशानी खड़ी हो सकती है। इसके लिए शिलाजीत और अश्वगंधा किसी अच्छे ब्रांड से खरीदें।
8. सेक्शुअल हाइजीन मेंटेन रखें
गंदगी से बीमारी फैलती है। इसलिए साफ-सफाई रखनी जरूरी है। पुरुष गुप्तांगों को स्वस्थ रखने के लिए सेक्शुअल हाइजीन का अधिक ध्यान रखें। सेक्स करने से पूर्व और बाद में कुछ बातों का बेहद ही ख्याल रखना चाहिए। जैसे -
- सेक्स करने से पहले लिंग की सफाई
- सेक्स करने के बाद पेनिस की सफाई
- अंडरवियर की साफ-सफाई
- सेक्शुलअल वेलनेस प्रोडक्ट्स का उपयोग
- इंटीमेट वॉश करना जानें
9. लिंग की लंबाई और सेक्स संतुष्टि की जानकारी
लिंग की लंबाई और सेक्स संतुष्टि की जानकारी बहुत से भारतीय पुरुषों को होती ही नहीं है। गलत या ना जानकारी होने के कारण पुरुष अपने लिंग को लंबा, मोटा आदि करने में लग जाते हैं। इसलिए हर पुरुष को लिंग की लंबाई और सेक्स संतुष्टि की सही जानकारी होनी चाहिए।
Originally published at https://newsmug.in on January 1, 2021.